January 23, 2026

गढ़वाल में रोड नेटवर्क का बनेगा जाल, जल्द बनेगी 200 से अधिक सड़कें : बलूनी  

0

बड़ी खबर : बलूनी ने की केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, गढ़वाल में जल्द मिलेगी 200 से अधिक लंबित सड़कों के निर्माण की स्वीकृति

 

सांसद बलूनी ने निभाया वादा – गढ़वाल लोक सभा में वन विभाग की आपत्ति के कारण 200 से अधिक लंबित सड़कों का जल्द होगा निर्माण

गढ़वाल में रोड नेटवर्क का बनेगा जाल, जल्द बनेगी 200 से अधिक सड़कें : बलूनी

गढ़वाल लोक सभा में वर्षों से लंबित 200 से अधिक सड़कें बनेगी, बढ़ेगा रोजगार और रुकेगा पलायन : बलूनी

 

गढ़वाल सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने आज गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र की जनता के हित में वर्षो से लंबित वन विभाग की आपत्ति के कारण वर्षों से अटके 200 से अधिक सड़कों के निर्माण की स्वीकृति हेतु पूरी सूची के साथ केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उन्होंने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से इस दिशा में त्वरित कार्रवाई का अनुरोध किया।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस विषय का त्वरित संज्ञान लेते हुए युद्धस्तर पर इन सभी सड़कों की स्वीकृति दिलाने के लिए गढ़वाल सांसद को आश्वस्त किया।

अनिल बलूनी ने लोक सभा चुनाव प्रचार के दौरान जनता से वादा किया था कि वे सांसद बनने पर सड़क की समस्या का समाधान करने के लिए शीघ्रातिशीघ्र हरसंभव कदम उठाएंगे। कुछ दिन पहले ही बलूनी ने गढ़वाल के सभी जिले के जिलाधिकारियों से ऐसी सभी लंबित सड़कों की सूची मंगवाई थी जो वन विभाग की आपत्ति के कारण नहीं बन पाई थी। सूची में ऐसी लगभग 200 से अधिक सड़कों का ब्यौरा मिला। इसी सूची के साथ अनिल बलूनी ने आज केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री से मुलाकात की।

मुलाकात में गढ़वाल सांसद ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री को अवगत कराया कि गढ़वाल लोकसभाu भौगोलिक दृष्टि से काफी बड़ा लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें कुल 5 जिले आते हैं। पहाड़ी एवं दुर्गम क्षेत्रों में सड़कें ही जनता के लिए लाइफ-लाइन होती है। सड़कें नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के स्थानीय निवासियों को अनेकानेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी पलायन की समस्या भी उत्पन्न होती है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने इस विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए इन सभी सड़कों की युद्धस्तर पर स्वीकृति प्रक्रिया आरम्भ कराने को लेकर गढ़वाल सांसद को आश्वस्त किया ताकि गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र की जनता का जीवन-यापन आसान एवं सुलभ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed