October 31, 2026

जनसैलाब के बीच धामी का हुंकार, श्रीनगर से कांग्रेस को घेरा, सुशासन और विकास का दिया संदेश

0
1793458060072

जनसैलाब के बीच धामी का हुंकार, श्रीनगर से कांग्रेस को घेरा, सुशासन और विकास का दिया संदेश

 

 

श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल)। उत्तराखंड में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान का शनिवार को श्रीनगर की पावन धरती से प्रदेशव्यापी आगाज हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक निकाली गई पदयात्रा में स्थानीय नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ सहभागिता की। पदयात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली।

मुख्यमंत्री धामी ने रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीनगर से इस अभियान का प्रदेशव्यापी शंखनाद हुआ है। पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब जनता के उत्साह, उमंग और स्नेह को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता विकास, सुशासन, शांति और प्रदेश के स्वाभिमान के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास, सुशासन और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर प्रदेश में भ्रम और अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस को न्याय यात्रा निकालने से पहले अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार, घोटालों और जनविरोधी कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

अंकिता प्रकरण का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी पीड़ित परिवार का दर्द राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर बेबुनियाद भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

धामी ने कहा कि उत्तराखंड की जनता को विभाजनकारी सोच और अराजकता नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, सुशासन और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार उत्तराखंड के सम्मान, सुरक्षा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed